जिंदगी का आइना



अगर हम मुस्करायेंगे तो साथ हमारे मुस्करायेगी जिंदगी,
अगर मान लेंगे हार तो हमें हर कदम सताएगी जिंदगी,
अगर ठान लेंगे तो हारी बाजी भी जिताएगी जिंदगी,
अगर माना इसे अपना तो अपनापन दिखाएगी जिंदगी,
अगर माना इसे पराया तो पीठ भी दिखाएगी जिंदगी,
अगर लगाया इसे गले तो हर गम भुलायेगी जिंदगी,
अगर थामा इसका हाथ तो सही रास्ता दिखाएगी जिंदगी,
अगर है विस्वास खुद पर तो हर कठिनाई को हराएगी जिंदगी,
अगर है जस्बा कुछ कर गुजरने का तो मुकाम पर पहुँचाएगी जिंदगी,
अगर है आस तो जीवन में बहार लाएगी जिंदगी,
अगर मुस्करायेंगे आप तो संग मुस्करायेगी जिंदगी,
अगर मिला आपका साथ तो कवियत्री हमें बनाएगी जिंदगी।।
सुरेखा
7.1.19

Comments

Popular posts from this blog

Yaddasth

धुंध

मेरे वो और उनके खर्राटें